1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजरीवाल राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे अयोध्या, बोले- चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी

केजरीवाल राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे अयोध्या, बोले- चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी

Kejriwal visits Ram Mandir : अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे के कथित चोरी को लेकर देश की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में विपक्ष दल लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। जबकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों से एसआईटी जांच पूरे होने तक 15 दिनों के लिए धैर्य रखने की अपील की थी। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राम मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'राहुल गांधी को भगवान परशुराम की बराबरी करना काफी महंगा पड़ेगा...' डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने फरसा वाले पोस्टर पर दी तीखी प्रतिक्रिया

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊँगा।” एक दिन पहले केजरीवाल ने एक्स पर लिखा,”राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है।”

इसके साथ केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों-करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 200 करोड़ रुपये का कैश चोरी हुआ है। कई हीरे-जवारात के बक्से भी चोरी हुए हैं और एक भी FIR दर्ज नहीं हुई है। न तो UP पुलिस ने FIR दर्ज की, न ED ने और न ही CBI ने कोई FIR दर्ज की।” वे आगे कहते हैं- “केंद्र में और यूपी में दोनों जगहों पर इनकी सरकारें हैं। कोई रेड नहीं कोई गिरफ्तारी नहीं… कह रहे है कि बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकत है। आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है… सरकार को या करोड़ों लोगों की आस्था को?”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...