1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव ,बोले- अखिलेश का बस चले तो मेरी हत्या करवा दें, उनके मन में मेरे लिए बहुत भरा हुआ है जहर ‘2024 में सपा का होगा सफाया’

केशव ,बोले- अखिलेश का बस चले तो मेरी हत्या करवा दें, उनके मन में मेरे लिए बहुत भरा हुआ है जहर ‘2024 में सपा का होगा सफाया’

यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के द्वारा पलटवार किया गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आशंका जताई थी कि यूपी सरकार उन्हें जेल भेज सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के द्वारा पलटवार किया गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आशंका जताई थी कि यूपी सरकार उन्हें जेल भेज सकती है। उन्होंने कहा था कि सरकार लगातार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। वहीं इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने पलटवार किया है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि जो गलत करता है वह जेल जाता है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के जेल जाने की कोई जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। फर्जी सहानुभूति न बटोरी जाए और पार्टी पर ध्यान दिया जाए। 2024 में सपा का सफाया हो जाएगा, इस तरह की बयानबाजी से पार्टी का कोई फायदा होने वाला नहीं है। अब उनके पतन का समय आ गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के मन के अंदर मेरे लिए बहुत जहर भरा हुआ है। उनकी भावना कई लोगों के साथ मिलकर पता नहीं कैसी हो गई है। उनका बस चले तो वो मेरी हत्या करवा दें।

बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि भाजपा सरकार आजम खान और उनके परिवार का लगातार उत्पीड़न कर रही है। यह उत्पीड़न सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योकि वह सपा के नेता हैं। वहीं उन्होंने एक अन्य उदाहरण देते हुए कहा कि वह कानपुर के विधायक से मिलने गए तो उनका ट्रांसफर दूसरे जेल कर दिया गया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने इसी बीच कहा था कि सरकार उन्हें भी जेल भेज सकती है। अमेठी के आरिफ का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सारस पक्षी की सेवा की और उससे मित्रता की, लेकिन उनसे वह पक्षी छीन लिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं इनसे मिलने और बधाई देने के लिए पहुंचा था। क्या यही लोकतंत्र है? लोग सारस को पकड़ ले गए और उसे कैद करके रखा। जब यह पक्षी को नहीं छोड़ सकते तो किसी को नहीं छोड़ेंगे। हम सभी को जेल में डाल देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...