1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, नेपाल को हराकर जीता पहला खो-खो विश्व कप का खिताब

Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, नेपाल को हराकर जीता पहला खो-खो विश्व कप का खिताब

भारतीय महिला टीम ने खो-खो विश्व कप में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर खो-खो विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। ये फाइनल मुकाबला दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेला गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने खो-खो विश्व कप में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर खो-खो विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। ये फाइनल मुकाबला दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में प्रियंका इंगले की अगुआई वाली टीम ने नेपाल को 78-40 से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में मेजबान टीम ने विपक्षियों पर पूरे समय दबाव बनाए रखा।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

बता दें कि, शनिवार शाम खेले गये सेमीफाइनल में भारतीय महिला खो खो टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 66-16 से धूल चटा दी थी, जबकि पड़ोसी देश नेपाल ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...