1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kisan Andolan: फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से सरवन सिंह पंधेर का एलान

Kisan Andolan: फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से सरवन सिंह पंधेर का एलान

पंजाब हरियाणा सीमा के पास शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब हरियाणा सीमा के पास शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर संघर्ष समिति की सामूहिक बैठक हुई। इसके बाद आगामी निर्णय लिया गया। पंधेर ने साफ किया कि किसान भागने वाले नहीं हैं, बल्कि सरकार को भगाएंगे।

पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी

इन सबके बीच किसान संगठनों के बड़े नेता शंभू बॉर्डर से खनौरी बॉर्डर पहुंच गए हैं। किसानों ने यहां मंगलवार को सामूहिक भूख हड़ताल रखा। सोमवार को किसान नेता काका सिंह कोटडा ने मंच से कहा कि संयुक्त मोर्चा के प्रमुख जगजीत डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका वजन करीब 11 किलो कम हो गया है। वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उन्हें चक्कर आते रहते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक डल्लेवाल के लिवर फंक्शन टेस्ट खराब आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...