1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Knife attack at Sydney church: सिडनी के चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बिशप और पादरी पर हमला, दोनों का चल रहा इलाज

Knife attack at Sydney church: सिडनी के चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बिशप और पादरी पर हमला, दोनों का चल रहा इलाज

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के एक चर्च में उस समय चाकूबाजी की घटना हो गई जब बिशप व पादरी प्रार्थना कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना के बाद लोग सकते में आ गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Knife attack at Sydney church : ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के एक चर्च में उस समय चाकूबाजी की घटना हो गई जब बिशप व पादरी प्रार्थना कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना के बाद लोग सकते में आ गए। खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि सिडनी में एक गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान एक बिशप व पादरी पर चाकू से किये गये हमले के कारण वहां मौजूद और ऑनलाइन प्रार्थना देख रहे लोग सकते में आ गए।

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

पुलिस इसे आतंकवादी कृत्य मान रही है। पुलिस ने ‘क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च’ (“Christ the Good Shepherd Church”) में हुई चाकू से हमले की घटना के बाद मंगलवार को 16 वर्ष के एक किशोर को गिरफ्तार किया।

घटना में बिशप मार मारी इमैनुएल और एक पादरी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है और उनके बचने की उम्मीद है।

खबरों के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त कारेन वेब ने बताया कि संदिग्ध की टिप्पणियां हमले के लिए धार्मिक मकसद की ओर इशारा करती हैं। अधिकारी ने बताया, ”हमें लगता है कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया क्योंकि इस व्यक्ति ने हमले के लिए ऐसे स्थान को चुना, जो उसके घर के आसपास तक नहीं है। आरोपी चाकू के साथ आया और गिरजाघर में घुसकर बिशप व पादरी पर उसने चाकू से हमला किया” उन्होंने कहा, ”वे खुशकिस्मत हैं कि वे जिंदा बच गये।’

 

पढ़ें :- ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहाजों को दी चेतावनी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...