HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. World Tallest Clock Tower Update : दुनिया का सबसे ऊंचे क्लॉक टॉवर की जानें खूबसूरती और खासियतें , 2027 में दुनिया के लिए खोल दिया जाएगा

World Tallest Clock Tower Update : दुनिया का सबसे ऊंचे क्लॉक टॉवर की जानें खूबसूरती और खासियतें , 2027 में दुनिया के लिए खोल दिया जाएगा

दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर बन रहा है। आम जनता के लिए  2027 में खोल दिया जाएगा। प्रोजेक्ट लॉन्च हो गया है, लेकिन इसकी खूबसूरती और खासियतें अभी से सामने आने लगी हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर  दुबई में बनने जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Tallest Clock Tower Update : दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर बन रहा है। आम जनता के लिए  2027 में खोल दिया जाएगा। प्रोजेक्ट लॉन्च हो गया है, लेकिन इसकी खूबसूरती और खासियतें अभी से सामने आने लगी हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर  दुबई में बनने जा रहा है।

पढ़ें :- बराक ओबामा ने अमेरिकी प्रेसिडेंट पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का किया समर्थन, कहा-आप बनेंगी शानदार राष्ट्रपति

इसका नाम  एटरनिटास टॉवर है। अभी इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस टॉवर के खुलते ही सऊदी अरब के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी और यह दुबई के सबसे ऊंची दूसरी बिल्डिंग मरीना (Marina 101) से 25 मीटर ऊंची होगी। मरीना की ऊंचाई 425 मीटर है।

6 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी घड़ी
खबरों के अनुसार, प्रॉपर्टी डेवलपर लंदन गेट के मीडिया को-ऑर्डिनेअर टॉम हिल ने बताया कि उनके सहयोग से स्विस लक्जरी घड़ी निर्माता फ्रैंक मुलर द्वारा बनाया जा रहा एटरनिटास टॉवर, रिहायशी इमारत होगा, जो लंदन के बिग बेन से 4 गुना अधिक ऊंचा होगा। इन दोनों के बीच 22 मीटर (72 फीट) का अंतर है। यह टॉवर अमेरिका की द एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से 70 मीटर ऊंचा होगा। ऊंचाई के कारण इस टॉवर पर लगने वाली घड़ी 6 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी। यह घड़ी 40 मीटर (131 फीट) लंबी और 30 मीटर (98 फीट) चौड़ी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...