1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News : लाठी डंडे से पीटकर दलित युवक की हत्या, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार, गांव में तनाव

Lakhimpur Kheri News : लाठी डंडे से पीटकर दलित युवक की हत्या, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार, गांव में तनाव

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दर कोतवाली क्षेत्र में विशेष समुदाय के दबंगों ने एक दलित युवक की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर सैधरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त लाठी डंडे चले।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दर कोतवाली क्षेत्र में विशेष समुदाय के दबंगों ने एक दलित युवक की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर सैधरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त लाठी डंडे चले। इस विवाद में दलित युवक अमित गंभीर रूप घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

परिजनों का आरोप है कि महेवागंज चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, सेटघाट चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी और कोतवाल हेमंत राय समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को इलाज कराने के बजाय कोतवाली में बिठाए रखा। बाद में हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस द्वारा लापरवाही और अमानवीय व्यवहार किये जाने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव है। परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए सड़क जाम लगा दिया।

घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। इस घटना के सम्बंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा है।प्रशासन के आश्वासन के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर पुलिस ने भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...