1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Leh Incident: लेह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 6 की मौत

Leh Incident: लेह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 6 की मौत

लेह के दुर्गक इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Leh Incident: लेह के दुर्गक इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

लेह DC संतोष सुखदेवे ने बताया, आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यह पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। यह हादसा दुरबुक पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले हुआ। बस में 27 लोग सवार थे जो लेह से दुरबुक जा रहे थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों को फ्रैक्चर है, सभी घायलों का इलाज जारी है।

रेस्क्यू में लगाए गए तीन हेलीकॉप्टर
प्रशासन ने घायलों को लेह के जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की है। बचाव कार्य भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा तेजी से शुरू किए गए, जिन्होंने मिलकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद की।

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026 : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगा मतदान?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...