1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हम विकास कार्य को आगे बढ़ाएं : प्रियंका गांधी

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हम विकास कार्य को आगे बढ़ाएं : प्रियंका गांधी

वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में पेड़ों के काटे जाने से जुड़ीं खबरें देखीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में पेड़ों के काटे जाने से जुड़ीं खबरें देखीं। साथ​ ही दूसरी तरफ, गर्मी से पूरे देश में मौतें हो रही हैं। बढ़ता तापमान नये रिकॉर्ड बना रहा है। इस बार अप्रैल का महीना जलवायु के इतिहास में सबसे गर्म अप्रैल के रूप में दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पढ़ें :- मिडिल-ईस्ट जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी, कहा-अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही न हो जाएं खत्म

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन हमें ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरूरत है। हम सबको मिलकर ऐसे विकास की कोशिश करनी होगी, जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हमें आगे बढ़ाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...