1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार के सुपौल में सामुदायिक भोज के दौरान खाने में मिलीं छिपकलियां, 150 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

बिहार के सुपौल में सामुदायिक भोज के दौरान खाने में मिलीं छिपकलियां, 150 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Supaul News : बिहार के सुपौल जिले में रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सामुदायिक भोज के दौरान खाने छिपकलियां में मिलीं। भोज में परोसी गई दाल में मृत छिपकली मिलने की चर्चा फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई। यह घटना जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत अंतर्गत दतुआ वार्ड संख्या 10 की बतायी जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- VIDEO: शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा मौलवी, ग्रामीणों ने पेड़ से बांध कर डंडों से पीटा

जानकारी के अनुसार, मानगंज पश्चिम पंचायत अंतर्गत दतुआ वार्ड संख्या 10 में निवासी छोटकेलाल यादव के यहां श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था। इस सामुदायिक भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान खाना परोसने के दौरान दाल में मृत छिपकली मिलने की जानकारी सामने आयी। यह सूचना फैलते ही कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद करीब 150 लोगों को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

एक चश्मदीद बालकृष्ण यादव ने बताया, “हम सब साथ बैठकर खाना खा रहे थे। खाने के लिए 200 से 250 लोग लाइन में लगे थे। जब लोग खाना खा रहे थे, तो खाने में एक पूरी छिपकली मिली। और जहाँ छोटे बच्चे खाना खा रहे थे, वहाँ एक और छिपकली टुकड़ों में मिली। जैसे ही लोगों ने यह देखा, वहाँ हड़कंप मच गया। इसके कुछ ही देर बाद, बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। यहां अस्पताल में लगभग 60 से 70 बच्चे भर्ती हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...