1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Lok sabha election 2024: बिहार में BJP को लगा झटका, अजय निषाद ने छोड़ी बीजेपी, ज्वॉइन किया कांग्रेस

Lok sabha election 2024: बिहार में BJP को लगा झटका, अजय निषाद ने छोड़ी बीजेपी, ज्वॉइन किया कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके ​बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराज बिहार के मुजफ्फरनगर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी को छोड़ दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके ​बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराज बिहार के मुजफ्फरनगर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी को छोड़ दिया है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजय निषाद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि उनके साथ छल हुआ है। इससे वह दुखी हैं। इसलिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, अब कांग्रेस उन्हें मुजफ्फरपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, अजय निषाद जी बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वो आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने कहा कि, मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया। मैं कांग्रेस के लिए दिन-रात काम करूंगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...