1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024: BJP के नए मुस्लिम चेहरा तारिक मंसूर के बारे में जानिए, पार्टी में बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Lok Sabha Election 2024: BJP के नए मुस्लिम चेहरा तारिक मंसूर के बारे में जानिए, पार्टी में बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में यूपी से सांसद रेखा वर्मा, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में यूपी से सांसद रेखा वर्मा, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर (Tariq Mansoor) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

तारिक मंसूर (Tariq Mansoor) को संगठन मे जगह मिलने के बाद उनकी चर्चा की जा रही है। दरअसल, यूपी भाजपा को नया मुस्लिम चेहरा मिला है। कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो तारिक मंसूर (Tariq Mansoor) ने इस साल की शुरुआत में एएमयू के वाइस चांसलर पद से इस्तीफा दिया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : ओमप्रकाश राजभर बोले- कमल नहीं छड़ी के निशान से लड़ रहे हैं चुनाव, वही दोहराना है

उन्होंने ये पद 17 मई 2017 को संभाला था। इस पर उन्हें मई 2022 तक रहना था, लेकिन कोरोना के कारण उनका कार्यकाल एक साल तक के लिए सरकार ने बढ़ा दिया था। मंसूर एएमयू के पहले कुलपति रहे जिन्हें कि विधान परिषद सदस्य बनाने के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावा वो जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल भी रहे हैं। मंसूर एएमयू में सर्जरी विभाग के प्रमुख की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...