1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : मायावती ने रविवार को 25 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान,सात मुस्लिम उम्मीदवार उतारे

Lok Sabha Election 2024 : मायावती ने रविवार को 25 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान,सात मुस्लिम उम्मीदवार उतारे

बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को 25 प्रत्याशियों की अपनी सूची जारी कर दी, जिसमें सात सीटों पर मुस्लिमों को तरजीह देकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। पार्टी ने आगरा में पूजा अमरोही और इटावा से सारिका सिंह बघेल को टिकट दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को 25 प्रत्याशियों की अपनी सूची जारी कर दी, जिसमें सात सीटों पर मुस्लिमों को तरजीह देकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। पार्टी ने आगरा में पूजा अमरोही और इटावा से सारिका सिंह बघेल को टिकट दिया है। वहीं सात सुरक्षित सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बता दें कि इनमें से अधिकतर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जोनल कोआर्डिनेटर पहले ही कर चुके हैं।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

उल्लेखनीय है कि बसपा ने पहली सूची जारी करने से चंद घंटो पहले कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी की थी। दोनों दलों के इस फैसले से उनके बीच गठबंधन होने के कयास खत्म हो चुके हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के इस फैसले से साफ हो गया है कि बसपा सपा- काग्रेस गठबंधन को कड़ी चुनौती मिल सकती है। सात सीटों पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा त्रिकोणीय मुकाबला होने का स्पष्ट संदेश दे रहा है। बता दें कि बसपा रविवार को पहले 16 और उसके बाद 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

जानिए किसको कहां से मिला टिकट?

सहारनपुर सीट से माजिद अली

कैराना लोकसभा सीट से श्रीपाल सिंह

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति

बिजनौर लोकसभा सीट से विजेन्द्र सिंह

नगीना (SC) सीट से सुरेन्द्र पाल सिंह

मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी

रामपुर से जीशान खान

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

संभल से शौलत अली

अमरोहा से मुजाहिद हुसैन

मेरठ से देववृत्त त्यागी

बागपत से प्रवीण बंसल

गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी

बुलंदशहर (SC) से गिरीश चन्द्र जाटव

पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

आंवला से आबिद अली

पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू

शाहजहांपुर (SC) से डा. दोदराम वर्मा

हाथरस से प्रेमबाबू धनगर

मथुरा से कमलकांत उपमन्यु

आगरा से पूजा अमरोही

फतेहपुर सीकरी से रामनिवास शर्मा

पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

फिरोजाबाद से सत्येंद्र जैन सौली

इटावा से सारिका सिंह बघेल

कानपुर से कुलदीप भदौरिया

अकबरपुर से राजेश कुमार द्विवेदी

जालौन से सुरेश चंद्र गौतम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...