1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गयी है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर भी मतदान समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 55 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गयी है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर भी मतदान समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 55 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

राजधानी लखनऊ में शाम पांच बजे तक 49.88% मतदान हुआ। वहीं उससे सटी हुई सीट मोहनलालगंज में मतदान प्रतिशत 60.10 % रहा। फैजाबाद सीट पर मतदान का प्रतिशत 57.36 % रहा। शाम पांच बजे तक गोंडा में 50.21 %, कैसरगंज में 53.92 फीसदी वोट पड़े। बाराबंकी में 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। अमेठी में 52.68 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान बाराबंकी में हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...