1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने वरुण को प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने का दिया ऑफर, 40 साल बाद गांधी परिवार फिर आमने-सामने!

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने वरुण को प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने का दिया ऑफर, 40 साल बाद गांधी परिवार फिर आमने-सामने!

यूपी की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली सीट से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ेंगी। इस बीच बीजेपी ने उनके खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के दूसरे सदस्य से वरुण गांधी (Varun Gandhi)  को मैदान में उतारने का मन बनाया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली सीट से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ेंगी। इस बीच बीजेपी ने उनके खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के दूसरे सदस्य से वरुण गांधी (Varun Gandhi)  को मैदान में उतारने का मन बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने वरुण गांधी (Varun Gandhi)  को रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। सूत्रों की मानें तो वरुण ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ चुनाव लड़ने के निर्णय में विचार करने के लिए समय मांगा है।

पढ़ें :- सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को किया किडनैप : सौरभ भारद्वाज

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने रायबरेली से प्रत्याशियों के पैनल में वरुण गांधी (Varun Gandhi) का रखा नाम भी शामिल किया है। बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के राज्य सभा जाने की वजह से यहां से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। ऐसे में बीजेपी के आंतरिक सर्वे में वरुण गांधी के मैदान में उतरने से पार्टी मजबूत से चुनाव लड़ने की स्थिति में होगी यह बात निकलकर सामने आई है। जिसके बाद से वरुण गांधी (Varun Gandhi) को उतारने की कवायद तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वरुण गांधी (Varun Gandhi) एक दो दिन में अपना निर्णय सुना देंगे।

40 साल बाद होगा ऐसा

अगर वरुण गांधी (Varun Gandhi) रायबरेली से चुनाव लड़ते हैं तो 40 साल बाद ऐसा होगा जब गांधी परिवार का सदस्य एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेगा। 1984 के लोक सभा चुनाव में वरुण गांधी (Varun Gandhi) की मां मेनका गांधी ने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से कभी भी मेनका गांधी और सोनिया गांधी का परिवार एक दूसरे के सामने मैदान में नहीं उतरा।

पीलीभीत से वरुण गांधी का कट चुका है टिकट

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट

गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने वरुण गांधी (Varun Gandhi) का पीलीभीत से टिकट काट दिया है। वहीं मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को एक बार फिर से सुल्तानपुर सीट से मैदान में उतारा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...