HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, जानिए क्यों हो रही है चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, जानिए क्यों हो रही है चर्चा

सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें यूपी में हैं और यहां पर समाजवादी पार्टी ​मुख्य विपक्षी दल के रूप में हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी की साख भी दांव पर है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मजबूती के साथ लड़ने की कोशिश करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। विपक्षी एकता की कोशिशें भी तेज हो गईं हैं। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

दरअसल, सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें यूपी में हैं और यहां पर समाजवादी पार्टी ​मुख्य विपक्षी दल के रूप में हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी की साख भी दांव पर है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मजबूती के साथ लड़ने की कोशिश करेगी।

बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज से अपना लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, पिछले नवंबर महीने में वो खुद ही लोकसभा का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। नवंबर 2022 में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उस वक्त मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव था। अखिलेश (Akhilesh Yadav) से पूछा गया था कि कन्नौज से पहले सांसद रहीं डिंपल यादव अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव लड़ रहीं हैं।

ऐसे में क्या आप (अखिलेश यादव) कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे? इसका जवाब देते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘क्यों, क्या करेंगे खाली बैठकर? हमारा तो काम ही है चुनाव लड़ना। जहां हम पहला (कन्नौज) चुनाव लड़े थे, वहां फिर से चुनाव लड़ेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि कन्नौज उनकी कर्मभूमि है और कन्नौज के लोगों ने उन्हें तीन बार सांसद के रूप में चुना है। अखिलेश ने कहा, ‘यहां की जनता ने मुझे हमेशा स्नेह और प्यार दिया है इसलिए मैं कन्नौज को कभी नहीं छोड़ सकता।’

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...