1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य कल संभालेंगे चुनावी कमान

Lok Sabha Elections 2024 : बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य कल संभालेंगे चुनावी कमान

बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) से सपा का चुनावी अभियान सोमवार से शुरू हो जाएगा। यहां से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव (SP Candidate Shivpal Singh Yadav) के बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav)  पार्टी के नेताओं को चुनाव अभियान में जुटाएंगे। बसपा व भाजपा के उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों की निगाहें नेतृत्व के फैसले पर लगी हुई हैं।

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं । बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) से सपा का चुनावी अभियान सोमवार से शुरू हो जाएगा। यहां से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव (SP Candidate Shivpal Singh Yadav) के बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav)  पार्टी के नेताओं को चुनाव अभियान में जुटाएंगे। बसपा व भाजपा के उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों की निगाहें नेतृत्व के फैसले पर लगी हुई हैं।

पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

तो वहीं लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की बिसात बिछने लगी है। सपा ने अपने वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और बसपा ने प्रत्याशी को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। बदायूं में मुस्लिम और यादवों बहुल है। इसी समीकरण से किसी समय यह सपा की मजबूत सीट मनानी जाती थी लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई सांसद रहे धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को शिकस्त देने के लिए भाजपा ने संघमिश्रा मौर्य को मैदान में उतारा था। धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) हार गए थे। संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) सांसद बनीं।

बीते कुछ दिनों से सियासी घटनाक्रम बदलता रहा है। सांसद संघमित्रा मौर्य (MP Sanghamitra Maurya) के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) में सपा में रहे। सपा में रहते केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमले किए। तब से भाजपा के अंदर उनकी बेटी के टिकट लेकर संशय हो गया है। पहली लिस्ट में नाम न आने पर संशय और बढ़ा है।

सपा के लिए चुनौती हैं सलीम शेरवानी और आबिद रजा

बदायूं सीट को सपा ने अपने पाले में करने के लिए शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतारा है। यह अलग बात है कि शिवपाल सिंह (Shivpal Singh) के आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी (Former Union Minister Salim Iqbal Sherwani) , सपा राष्ट्रीय सचिव रहे आबिद रजा की चुनौती सामने आई है। दोनों ने सेक्युलर फ्रंट बनाकर सहसवान में बड़ी रैली की।

पढ़ें :- India Ebola Virus First Case : भारत में कोरोना से भी खतरनाक वायरस 'इबोला' की एंट्री, बेंगलुरु में महिला को किया गया क्वारंटीन

पिता के चुनाव की कमान सभालेंगे आदित्य

बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  के चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav)  संभालेंगे। वह सोमवार को बदायूं आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव (SP District President Ashish Yadav) ने बताया कि बदायूं सीमा में कछला से उनका स्वागत किया जाएगा। रात में बदायूं रुकेंगे। सुबह स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे। उसके बाद में आगे की रणनीति पर अमल होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...