1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: तो UP से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार? बन रहे ऐसे सियासी समीकरण

Lok Sabha Elections 2024: तो UP से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार? बन रहे ऐसे सियासी समीकरण

बता दें कि, यूपी में भाजपा के खिलाफ सपा, कांग्रेस और लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बसपा ने साफ कर दिया है कि वह ना तो बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का। बसपा ने एलान किया है कि वो लोकसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दलों ने भी चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बेंग्लुरू में हुए विपक्षी दलों की बैठक में कई राणनीति बनी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को ​सभी दलों का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उनके यूपी से चुनाव लड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नीतीश कुमार को अंबेडकर नगर और फूलपुर के साथ कुछ और सीटों का नाम भी सुझाया गया है, जहां से वो चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

यूपी में इन पार्टियों का हो सकता है गठबंधन
बता दें कि, यूपी में भाजपा के खिलाफ सपा, कांग्रेस और लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बसपा ने साफ कर दिया है कि वह ना तो बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का। बसपा ने एलान किया है कि वो लोकसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगे।

मुंबई की बैठक में हो सकता है सीटों का बंटवारा
बता दें कि, विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी। यहां पर सीटों का बंटवारे पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही कई अन्य रणनीति को लेकर भी यहां पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। इसको लेकर सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां चुनावी तैयारी करने में जुट गए हैं।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...