HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: आखिर क्या होगा इंडिया गठबंधन का? ‘तीसरी शक्ति‘ के दबाव में तो नहीं कई विपक्षी दल के नेता!

Lok Sabha Elections 2024: आखिर क्या होगा इंडिया गठबंधन का? ‘तीसरी शक्ति‘ के दबाव में तो नहीं कई विपक्षी दल के नेता!

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। भाजपा को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले ही दरार पड़ गयी है। मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य दलों के रूख बदल गए हैं।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। भाजपा को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले ही दरार पड़ गयी है। मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य दलों के रूख बदल गए हैं। इन दलों ने पश्चिम बंगाल और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इन सबके बीच बिहार में भी बड़े उल्टफेर के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि, जल्द ही वहां पर भी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे सकते हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन में शमिल कई दलों के नेता लगातार ये कह रहे हैं कि वो गठबंधन में शामिल होकर ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले-दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान

‘तीसरी शक्ति‘ के दबाव
कुछ लोगों का कहना है कि, इंडिया गठबंधन में शामिल दल दलों पर ‘तीसरी शक्ति‘ का काफी दबाव है, जिसके कारण ये दल इंडिया गठबंधन को चुनाव से पहले बड़ा झटका दे सकते हैं। अगर गठबंधन में शामिल दल अगल हुए तो इसका फायदा भाजपा को सीधा मिलेगा और कांग्रेस केा बड़ा झटका लगेगा।

इंडिया गठबंधन में शामिल हैं 28 दल
इंडिया गठबंधन में 28 दल शामिल हैं। चुनाव से पहले इन दलों के कई शीर्ष नेताओं ने अपने ही गठबंधन पर निशाना साधा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंडिया गठबंधन आगे भी चलेगा या फिर चुनाव से पहले टूट जाएगा।

सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा
इंडिया गठबंधन में शामिल ज्यादातर दलों के लिए सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा है। सीट शेयरिंग को लेकर विवाद भी साफ दिख रहा है। सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से शीट मांग रहीं हैं, जिसके कारण गठबंधन की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। कहा जा रहा है कि, अगर जल्द ही सीट शेयरिंग की स्थिति साफ नहीं हुई तो इंडिया गठबंधन से कई और दल अलग हो सकते हैं।

नीतीश कुमार भी दे सकता हैं झटका
इंडिया गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार भी इन दिनों नाखुश दिख रहे हैं। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में भी हलचल बढ़ी हुई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही वो कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं और फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई अधिकारिक मुहर नहीं लगी है लेकिन बिहार में बैठकों का दौर जारी है।

पढ़ें :- मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...