1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद (Lok Sabha MP Chandrashekhar Azad) को व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने की जानकारी सांसद की ओर से पुलिस को दी गई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद (Lok Sabha MP Chandrashekhar Azad) को व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने की जानकारी सांसद की ओर से पुलिस को दी गई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सांसद को धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नगीना थाना प्रभारी (एसएचओ) तेजपाल सिंह के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता शेख परवेज ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के हेल्पलाइन व्हाट्सऐप नंबर पर सांसद चंद्रशेखर आजा को 10 दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी वाला संदेश मिला है।

सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर, संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पार्टी की मुस्लिम ब्रदरहुड कमेटी के जिला समन्वयक एवं शिकायतकर्ता शेख परवेज ने कहा कि यह धमकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद की जान के लिए गंभीर खतरा है।

 

दो साल पहले चंद्रशेखर को मिली थी धमकी

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेख को दो साल पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उस समय चंद्रशेखर सांसद नहीं थे। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके चंद्रशेखर को धमकी दी थी। धमकी की पोस्ट जमकर वायरल हुई थी। इसके बाद चंद्रशेखर ने पुलिस को जानकारी देते हुए केस दर्ज कराया था। मुकदमा गौरीगंज थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद धमकी भरे पोस्ट को डालने वाले की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विमलेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।

 

लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया के

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...