1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास से 70.81 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया। सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया गया था...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास से 70.81 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया। सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया गया था। अधिकारियों को यात्री की चाल देखकर शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।

पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी

आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। कस्टम अधिकारियों ने उसके पास से 472.100 ग्राम सोना बरामद कर जब्त कर लिया। मामले में यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अंडरवियर की कमर वाली पट्टी में छिपा रखा था सोना

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E-1424 लखनऊ पहुंची थी। यात्रियों की निगरानी के दौरान कस्टम अधिकारियों ने केदार महतो को लंगड़ाकर चलते देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान वह घबराया हुआ नजर आया और सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो अंडरवियर की कमर वाली पट्टी के भीतर प्लास्टिक के पैकेट में रखा सोने का पेस्ट मिला। अधिकारियों के मुताबिक पैकेट को इस तरह रखा गया था कि सामान्य जांच में आसानी से नजर न आए।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

70 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई कीमत

कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने का वजन 472.100 ग्राम बताया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 70,81,500 रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया है और मामले में सीमा शुल्क कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

किसके लिए लाया गया था सोना, जांच में जुटे अधिकारी

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि केदार महतो सोना कहां से लेकर आया था और लखनऊ में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं। फिलहाल पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...