1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : CM योगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में हुए शामिल, पीएम मोदी को उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर दी बधाई

Lucknow : CM योगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में हुए शामिल, पीएम मोदी को उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर दी बधाई

Vikshit Bharat Sankalp Sabha : लखनऊ ने सीएम योगी आदित्यनाथ सेवा ज्योति यात्रा के दौरान 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि "आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की लगातार और चौबीसों घंटे (अहर-निश) सेवा का जश्न मना रहा है।"

By Abhimanyu 
Updated Date

Vikshit Bharat Sankalp Sabha : लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ ​​कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि “आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की लगातार और चौबीसों घंटे (अहर-निश) सेवा का जश्न मना रहा है।”

पढ़ें :- PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- ‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक है’

हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सीएम योगी ने कहा, “पीएम के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे। उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से बधाई। भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। आज ही के दिन 2001 में गुजरात के CM बने थे। मोदी जी ने गुजरात को मॉडल स्टेट बनाया। देश को सशक्त बनाया, नया भारत बनाया। आज हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है।” 

सीएम ने आगे कहा, “यूपी की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, मैं इस शुभ अवसर पर राज्य के सभी निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।” संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा पटेल पार्क से बाबू भवन तक जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...