उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में खाना खाने के दौरान कुछ लोगो ने युवक को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में खाना खाने के दौरान कुछ लोगो ने युवक को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हमलावर युवक के रिश्तेदार बताए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार ने बताया कि रविवार शाम करी सवा पांच बजे कुकरैल बंधा स्थित बालाजी भोजनालय पर खाना खाने के दौरान कुछ लोगो के बीच विवाद हुआ था।
इस दौरान वहां स्कॉर्पियों से कुछ युवकों ने मुर्सलीम नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुर्सलीम को तीन गोलिां लगी है। जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने मुर्सलीम को सद्धावना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुर्सलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एडीसीपी के अनुसार प्राथमिक जांच में मुर्सलीमपर उसके रिश्तेदारों द्वारा ही गोली चलाने की बात सामने आई है। घायल युवक मुर्सलीम के परिजनों से तहरीर के आधार पर सात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों अर्सल उर्फ अर्सलान गाजी और फैज रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द अनय आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।