1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : लखनऊ में स्लीपर बस में लगी आग से पांच यात्री जिंदा जले,कई घायल

Lucknow News : लखनऊ में स्लीपर बस में लगी आग से पांच यात्री जिंदा जले,कई घायल

बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) से दिल्ली (Delhi) की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (Bus Number : UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड (Lucknow- Raebareli Road) , मोहनलालगंज (Mohanlalganj) , के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) से दिल्ली (Delhi) की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (Bus Number : UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड (Lucknow- Raebareli Road) , मोहनलालगंज (Mohanlalganj) , के ऊपर शार्ट सर्किट (Short Circuit) से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।

पढ़ें :- पटना में खान सर के कोचिंग पर ताबड़तोड़ हमला, अगले आदेश तक लगा ताला, छात्र सड़कों पर उतरे!

बस में अस्सी यात्री थे सवार

अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली (PGI Kalli) के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए।

प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड (Fire Brigade) ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।

पढ़ें :- TMC Split : टीएमसी के बागी MLA ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, 59 विधायकों के समर्थन का दावा

मृतकों का विवरण

1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल

2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष

3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष

4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष

पढ़ें :- Delhi Hauz Rani Fire : हौज रानी के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

5.एक अज्ञात पुरुष

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...