1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजीएमयू में यौन शोषण व धर्मांतरण सहित तमाम आरोपों से घिरे कुलपति के ओएसडी नपे, जांच शुरू

केजीएमयू में यौन शोषण व धर्मांतरण सहित तमाम आरोपों से घिरे कुलपति के ओएसडी नपे, जांच शुरू

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू  कुलपति (KGMU Vice Chancellor) के ओएसडी (OSD) पर लगे तमाम आरोपों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक कोई नया ओएसडी (OSD) नियुक्त नहीं किया गया है। लिपिक संवर्ग के कर्मचारी को ओएसडी (OSD) के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू  कुलपति (KGMU Vice Chancellor) के ओएसडी (OSD) पर लगे तमाम आरोपों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक कोई नया ओएसडी (OSD) नियुक्त नहीं किया गया है। लिपिक संवर्ग के कर्मचारी को ओएसडी (OSD) के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

पढ़ें :- Kuldeep Yadav's Wedding: वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव इस दिन वंशिका संग लेंगे सात फेरे, CM योगी समेत कई हस्तियों को भेजा न्योता

केजीएमयू (KGMU) में जनवरी महीने में पैथोलॉजी की रेजिडेंट डॉक्टर ने विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. रमीज (Senior Resident Dr. Rameez) पर गंभीर आरोप लगाए थे। शादी करने से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने केजीएमयू (KGMU) में हंगामा किया था। कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ किया था।

हिंदू संगठनों ने कुलपति के ओएसडी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उसे हटाने की मांग की थी। कुलपति ने रिटायरमेंट के बाद उसे ओएसडी बनाया था। केजीएमयू प्रशासन (KGMU Administration) ने आखिरकार ओएसडी (OSD) को पद से हटा दिया है। प्रवक्ता डॉ. के.के सिंह (Spokesperson Dr. K.K. Singh) का कहना है कि कुलपति के ओएसडी (OSD) को हटा दिया गया है। लिपिक संवर्ग के कर्मचारी को ओएसडी बनाया गया है।

तदर्थ कर्मचारी को पेंशन का लाभ दिया, जांच के आदेश

केजीएमयू कुलपति (KGMU Vice Chancellor) के पूर्व ओएसडी सैय्यद अख्तर अब्बास (Syed Akhtar Abbas) व कर्मचारियों का मामला विधान परिषद में उठा। सैय्यद अख्तर अब्बास (Syed Akhtar Abbas) व अन्य कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध सेवानिवृत्त लाभ एवं पेंशन प्रदान करने की शिकायतें हुईं।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे

जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित

डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बिना विनियमितीकरण किए तदर्थ कर्मचारी को पेंशन व दूसरे वित्तीय लाभ दिए जाने के मासले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। जबकि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभग के वित्त नियंत्रक को सदस्य बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव सारिका मोहन (Medical Education Department Secretary Sarika Mohan) ने आदेश जारी कर दिया है। इससे केजीएमयू में खलबली मच गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...