1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ का JPNIC सेंटर चर्चा में है। यहां पर पुलिस के कड़े पहरे और बैरिकेडिंग को तोड़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता JPNIC के अंदर घुस गए। इस कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

रिपोर्ट्स के अनुसार, जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर प्रशासन ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंट (JPNIC) के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था और बैरिकेडिंग कर रखी थी। लेकिन, कड़े पहरे और पाबंदियों के बावजूद सपा कार्यकर्ता और छात्र नेता चकमा देकर परिसर के भीतर दाखिल होने में कामयाब रहे। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा समेत करीब 10 सपा कार्यकर्ताओं ने JPNIC परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! जिन भाजपाइयों के वैचारिक पूर्वजों ने देश के दुश्मनों के लिए मुख़बिरी की हो, वो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान क्या करेंगे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...