HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lunar Eclipse 2023 In India : साल के पहले चंद्र ग्रहण का लोगों को बेसब्री से इंतजार, आज दिखेगा दुर्लभ नजारा

Lunar Eclipse 2023 In India : साल के पहले चंद्र ग्रहण का लोगों को बेसब्री से इंतजार, आज दिखेगा दुर्लभ नजारा

आज स्काईवॉचर्स को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा।आज 5 मई की रात साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 lunar eclipse 2023 in india : आज स्काईवॉचर्स को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा।आज 5 मई की रात साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर होगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसका प्रकृति पर असर पडता है। जीव जन्तु और मानव सभी इसके प्रभाव से प्रभावित होते है।यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)  होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

दिल्ली और मुंबई में रात 10 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट के बीच तक चंद्र ग्रहण नजर आएगा। कुछ जगहों से यह पूरा ग्रहण दिखाई देगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में चंद्रमा ग्रहण के दौरान उदय या अस्त होगा। यह ग्रहण् एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका, और यूरोप के अधिकांश क्षेत्र जो उपच्छाया ग्रहण देखा जा सकता है।

ग्रहण के बारे में भारतीय धार्मिक ग्रंथों में कई नियम भी बताए गए है। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से ग्रहण से होने वाले नुकसान टल जाते है। मान्यता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मंत्र जाप और दान करना चाहिए। ग्रहण काल में मंत्र के जाप से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि उसका कई हजार गुना फल प्राप्त होता है।  ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...