1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Madagascar National Stadium Stampede : मेडागास्कर के नेशनल स्टेडियम में मची भगदड़, 12 लोगों की मौत, 80 घायल

Madagascar National Stadium Stampede : मेडागास्कर के नेशनल स्टेडियम में मची भगदड़, 12 लोगों की मौत, 80 घायल

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में उस समय एक दर्दनाक घटना हो गई जब भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madagascar National Stadium Stampede : मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में उस समय एक दर्दनाक घटना हो गई जब भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके पहले 2019 में भी एक इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से और राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना इस घटना पर शोक जताया है।

पढ़ें :- Solomon Islands new PM jeremiah Manele:जेरेमिया मानेले सोलोमन द्वीप के नए पीएम चुने गए

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे खेल प्रशंसकों की भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 घायल हो गए।

बता दें कि मेडागास्कर के नेशनल स्टेडियम में यह टूर्नामेंट तीन तिसंबर तक चलेगा। बता दें कि इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की शुरुआत 1977 से हुई थी। इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा क्रिएट किया गया था. इसमें मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...