माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. माधुरी ने फिल्मों के साथ टीवी पर भी छाप छोड़ी है. फिल्मों के अलावा माधुरी अपनी लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शादी के पहले उनके काफी अफेयर्स रहे हैं लेकिन उन्होंने शादी डॉ श्रीराम नेने से की.
Madhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड धक-धक गर्ल कही जाने वाली और लाखो दिलों पर अपनी एक स्माइल से राज करने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज अपना 57 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मराठी परिवार में हुआ था. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) शादी के पहले उनके काफी अफेयर्स रहे हैं लेकिन उन्होंने शादी डॉ श्रीराम नेने से की.
आपकों बता दें, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की दो बहनें और एक भाई है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म अबोध से की थी. माधुरी (Madhuri Dixit) ने इसके बाद कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें पहचान फिल्म दयावान (1988) से मिली.
इस फिल्म में उनके अपोजिट विनोद खन्ना (Vinod Khanna) रहे और इस फिल्म के कुछ सीन काफी विवादित रहे. इसके अगले साल माधुरी की फिल्म तेजाब (1989) आई जिसमें उनके अपोजिट अनिल कपूर नजर आए. फिल्म तेजाब सुपरहिट रही और इसका गाना ‘एक दो तीन’ काफी फेमस हुआ.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कानू ने दी श्रद्धांजलि
साल 1999 में माधुरी ने डॉ श्रीराम नेने के साथ शादी की और अमेरिका सैटल हो गईं. हालांकि, इन सालों में माधुरी ने एक-दो फिल्में कीं लेकिन पूरी तरह से वापसी साल 2007 में की जब उनकी फिल्म आजा नचले आई थी. वापसी के बाद माधुरी की फिल्में खास नहीं चलीं और माधुरी टीवी शोज में बतौर जज नजर आईं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Video Viral : भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को भीड़ में फेंका, मचा हंगामा
90’s में उनका नाम संजय दत्त से काफी लंबे समय तक जुड़ा और माधुरी ने उनके साथ तीन फिल्में ‘साजन’, ‘खलनायक’ और ‘थानेदार’ की और तीनों सुपरहिट रही. हालांकि, बाद में ये सब बातें अफवाहों में रहीं और खत्म हो गईं. बाद में साल 2019 में आई फिल्म कलंक में माधुरी और संजय दत्त साथ नजर आए थे.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ भी ‘बेटा’, ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘तेजाब’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्में कीं. जब माधुरी ने शादी की तो सारी अफवाहें खत्म हो गईं. सा 2019 में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ फिल्म टोटल धमाल में वापसी की थी.
पढ़ें :- ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से 3 दिन पहले रणवीर सिंह के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस
Instagram पर यह पोस्ट देखें
जानकारी के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के अफेयर के चर्चे क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ भी रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने कभी किसी अफेयर या लिंकअप के बारे में मीडिया के सामने नहीं बोला. माधुरी ने अपनी लाइफ में सिर्फ एक ही इंसान के साथ प्यार को कबूल किया और वो उनके पति हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने अच्छी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं. माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे हैं. माधुरी की एक हैप्पी मैरिड लाइफ और हैप्पी फैमिली है.