1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में बिगड़ी तबीयत, ICU में चल रहा है इलाज, सामने आया ये अपडेट

माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में बिगड़ी तबीयत, ICU में चल रहा है इलाज, सामने आया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल (Banda jail) से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) की सोमवार सोमवार की रात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन- फानन में माफिया को कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कॉलेज में कराया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल (Banda jail) से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) की सोमवार सोमवार की रात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन- फानन में माफिया को कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) का मेडिकल कॉलेज के आईसीयू (ICU) में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

बता दें कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। मालूम हो कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर अभी हाल ही में शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था।

21 मार्च को कोर्ट में माफिया की तरफ से कही गई थी ये बात

गौरतलब है कि बाराबंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) के वकील ने उसकी तरफ से एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र में मुख्तार की ओर से कहा गया था कि उसे जेल के खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया है, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई है। इसके साथ ही मुख्तार ने तब उसके इलाज के लिए समुचित व्यवस्था मुहैया जाने की मांग और एक मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच की मांग की थी ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

मुख्तार के प्रार्थना पत्र में क्या कहा गया था? 

पढ़ें :- DRDO Pralay missile : डीआरडीओ ने किया प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण , दुश्मन के लिए बनेगी चुनौती

मुख्तार ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि साहब मुझे खाने में 19 मार्च की रात में कुछ विषाक्त प्रदार्थ मिलाकर दिया गया है, जिससे मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई है। ऐसा लगता है, मेरा दम निकल जाएगा और घबराहट का एहसास हो रहा है। बल्कि इससे पहले मेरा स्वास्थ्य ठीक था। कृपया मेरा सही से डाक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दीजिए। इससे पहले भी 40 दिन पूर्व मेरे खाने में विषाक्त प्रदार्थ मिलाया गया था, जिसे जब चख कर स्टाफ ने दिया तो प्रार्थी समेत पूरे स्टाफ की तबियत बहुत बिगड़ गई थी। जिसका भी इलाज किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...