1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Magadh Express Accident : 100 की स्पीड में दौड़ रही मगध एक्सप्रेस दो भाग में बंटी, इसके बाद रेलयात्रियों में मची चीख, पुकार और दहशत का माहौल

Magadh Express Accident : 100 की स्पीड में दौड़ रही मगध एक्सप्रेस दो भाग में बंटी, इसके बाद रेलयात्रियों में मची चीख, पुकार और दहशत का माहौल

बिहार के बक्सर जिले (Buxar District) में रविवार को एक रेल हादसा हुआ है। टुनिगंज रेलवे स्टेशन (Tuniganj Railway Station) पर दिल्ली से 100 की स्पीड में आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन (Magadh Express Train) अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

By santosh singh 
Updated Date

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले (Buxar District) में रविवार को एक रेल हादसा हुआ है। टुनिगंज रेलवे स्टेशन (Tuniganj Railway Station) पर दिल्ली से 100 की स्पीड में आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन (Magadh Express Train) अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, लोको पायलट (Loco Pilot) ने फौरन ट्रेन रोकी। इधर, सूचना मिलते रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

कपलिंग टूटने के कारण ऐसा हुआ

बताया जा रहा है कि 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस (Magadh Express) नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही थी। डुमराव रेलवे स्टेशन (Dumrao Railway Station) से खुलकर जैसे ही टुनिगंज रेलवे स्टेशन (Tuniganj Railway Station) पर पहुंची कि अचानक ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इस कारण ऐसा हुआ।

ट्रेन इंजन से अलग हो गई बोगियां

इधर, इस मामले पर पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन (Danapur Division of East Central Railway) की ओर से कहा गया कि 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस (NDLS-IPR ) रविवार सुबह 11.07 बजे टीडब्ल्यूजी (ट्विनीगंज) से गुजरी थी। कुछ दूर आगे जाते ही ट्रेन इंजन से कोच संख्या-एसईआर-192158-(एस-7) 13वें और एसईआर-182333- के बीच की कपलिंग टूट गई। इस कारण ट्रेन इंजन से कुछ बोगियां अलग ही गई अनकपल हो गई। घटना के तुरंत बाद यानी 11.08 बजे डीएन लाइन (DN Line) में सूचना दी गई। रेलवे की टीम ट्रेन के परिचालन की दिशा में काम कर रही है। जल्दी ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...