HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. Maha Kumbh 2025
  3. Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को लगाएंगे पुण्य की डुबकी, जानें पूरा कार्यक्रम

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को लगाएंगे पुण्य की डुबकी, जानें पूरा कार्यक्रम

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उनके आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। इस दौरान वे पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उनके आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। इस दौरान वे पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पढ़ें :- पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सेवा दल का शिविर बना केंद्र

महाकुंभ में कांग्रेस सेवा दल द्वारा सेक्टर-15, तुलसी मार्ग पर एक बड़ा सेवा शिविर लगाया गया है। राहुल और प्रियंका इसी शिविर में सेवा दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और महाकुंभ में किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल और प्रियंका के साथ करीब 1000 कांग्रेसी संगम स्नान कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी का कुंभ से विशेष लगाव

प्रियंका गांधी इससे पहले भी कई बार संगम स्नान कर चुकी हैं। वे 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं और संगम में स्नान करने के बाद पूजा-पाठ किया था। उन्होंने बोट यात्रा के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा भी की थी। इसके अलावा, 2019 के अर्धकुंभ में भी उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी।

पढ़ें :- हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं...ऑपरेशन सिंदूर पर बोली कांग्रेस

गांधी परिवार की कुंभ परंपरा

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने बताया कि गांधी परिवार का महाकुंभ और संगम स्नान से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 2000 में सोनिया गांधी ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि राहुल और प्रियंका महाकुंभ में संगम स्नान करें और कांग्रेस सेवा शिविर में शामिल हों।

महाकुंभ में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

कांग्रेस सेवा दल द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में लगातार श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। शिविर में भोजन, चिकित्सा सहायता और विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि राहुल और प्रियंका की उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी दौरे पर कल से टटोलेंगे कांग्रेस की नब्ज, यूपी चुनावी रणनीति को देंगे धार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...