1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ताजमहल में भगवान शिव की पूजा का ऐलान करने वाले महंत परमहंस दास फिर पहुंचे आगरा, पुलिस ने रोका

ताजमहल में भगवान शिव की पूजा का ऐलान करने वाले महंत परमहंस दास फिर पहुंचे आगरा, पुलिस ने रोका

ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने के बाद सनसनीखेज आरोप लगाकर सुर्खियों में आए अयोध्या छावनी के तपस्वी महंत परमंहस दास (Mahant Paramhansa Das) एक बार फिर आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने का ऐलान किया है। वो अपने शिष्यों के साथ आगरा के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने के बाद सनसनीखेज आरोप लगाकर सुर्खियों में आए अयोध्या छावनी के तपस्वी महंत परमंहस दास (Mahant Paramhansa Das) एक बार फिर आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने का ऐलान किया है। वो अपने शिष्यों के साथ आगरा के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

इस दौरान परमहंस (Mahant Paramhansa Das) वहां पर अकेले जाने के लिए ही अड़े हुए हैं। इसको लेकर महंत का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय है। वह वहां पूजा करना चाहते हैं। बता दें कि, बीते 26 अप्रैल को महंत आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें नियम के विरूध प्रवेश होने के कारण रोक दिया गया था।

इस पर तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने भगवा वस्त्र और धर्म दंड की वजह से ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि वहां मौजूद एक धर्म विशेष के लोगों के कहने पर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने उनके साथ बदसलूकी की। अनुयायी का मोबाइल छीन कर फोटो और वीडियो डिलीट करने का भी आरोप लगाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...