1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

भगवान शिव की कृपा पाने वाला पर्व महाशिवरात्रि नजदीक है। इस पवन दिन पर शिवभक्त व्रत रह कर भोलेनाथ को प्रसन्न करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri Special Healthy Dishes :  भगवान शिव की कृपा पाने वाला पर्व महाशिवरात्रि नजदीक है। इस पवन दिन पर शिवभक्त व्रत रह कर भोलेनाथ को प्रसन्न करते है। महाशिवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर होता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी रविवार के दिन पड़ रहा है। आइये जानते है महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं।

पढ़ें :- एमडीए के डंडे वाले जेई का कहर दो मजदूरों के हाथ पैर टूटे, अस्पताल में भर्ती

 क्विनोआ खिचड़ी
अगर आप महाशिवरात्रिव्रत में कुछ लाइट सा और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं। तो आपके लिए कुट्टू को छोड़ क्विनोआ खाना बेहतरीन हो सकता है। इस बनाना बिल्कुल आसान है। क्विनोआ को व्रत में इस्तेमाल करने के लिए इसे धोकर सेंक लें, अब इसमनें भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर कुकर में पका लें। यह खिचड़ी न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि पेट को भी भारी नहीं करती। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है।

समक के चावल
समक के चावल यानी मखाने के चावल व्रत में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसे इटैलियन ट्विस्ट देकर टेस्टी और हेल्दी रिसोट्टो बनाया जा सकता है। देसी घी में जीरा और हरी मिर्च डालें, इसमें उबले हुए आलू डालकर भूनें। अब इसमें भीगे हुए समक के चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से हरा धनिया और काजू डालकर गार्निश करें। यह डिश महादेव को भोग लगाने लायक शुद्ध और टेस्टी दोनों है।

मखाना और राजगिरा लड्डू
व्रत में मीठा खाने स आपकी एनर्जी भरपूर बनी रहती है। मिठाइयों की जगह हेल्दी मखाना और राजगिरा लड्डू अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए मखानों को घी में भूनें, राजगिरा या सिंघाड़े का आटा अलग से भूनें। फिर इसमें बारीक कटा नारियल, इलायची पाउडर और गुड़ डालकर लड्डू बना लें।

पढ़ें :- PM नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की मुफ्त HPV वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान की शुरुआत, जानें- क्यों लगवाना है जरूरी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...