HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महादेव की अवतार में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, जानें क्या है पूरा मामला

महादेव की अवतार में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, जानें क्या है पूरा मामला

भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महादेव की अवतार में नजर आये हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) महादेव की अवतार में नजर आये हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Sunil Chhetri LoveStory: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर सुनील छेत्री की मां भी थी फुटबॉल प्लेयर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

‘अथर्व द ओरिजिन’ की रिलीज के लिए एम एस धोनी(MS Dhoni) काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, ‘न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक (First Look) को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।’ बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के जरिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से काम कर रहे थे।

 

पढ़ें :- शादी के बाद घर में झाड़ू पोछा करते दिखे आमिर खान के दामाद, वीडियो ने किया फैन्स को हैरान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...