1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Scorpio N 2026 : दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो N , जानें कब तक होगी लॉन्च?

Mahindra Scorpio N 2026 : दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो N , जानें कब तक होगी लॉन्च?

रफ़्तार और दमदारी की मिशाल बनी महिंद्रा स्कॉर्पियो नए अंदाज में सड़कों पर दिखने आने वाली है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो N 2026 की चर्चा चर्चा जोरो पर है। अब कंपनी इसे अपडेट करके फिर से मजबूत वापसी करना चाहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Scorpio N 2026 :  रफ़्तार और दमदारी की मिशाल बनी महिंद्रा स्कॉर्पियो नए अंदाज में सड़कों पर दिखने आने वाली है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो N 2026 की चर्चा चर्चा जोरो पर है। अब कंपनी इसे अपडेट करके फिर से मजबूत वापसी करना चाहती है। नई Scorpio N 2026 में आपको वही मजबूत बॉडी और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स और बेहतर डिजाइन जोड़े जाएंगे। यह SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए होगी जो स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब ₹14 लाख से ₹26 लाख तक हो सकती है।

पढ़ें :- Mercedes-AMG का नया GLE कूप परफॉर्मेंस एडिशन ,  5.3 सेकंड में पकड़ेगी तूफानी रफ्तार

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
वाहन निर्माता कंपनी स्टाइलिंग, प्रीमियम इंटीरियर, फीचर्स और पेट्रोल इंजन के साथ बिल्कुल नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को पेश करेगी जबकि इसके बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस को बरकरार रखा गया है.स्कॉर्पियो एन ने बुकिंग और बिक्री के रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया और एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा के दबदबे को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। अपने प्रोडक्ट को मुकाबले में बनाए रखने के लिए, वाहन निर्माता कंपनी ने लगातार इसके वेरिएंट और फीचर्स में अपडेट पेश किए हैं।

अब, अगस्त 2026 तक इस एसयूवी में एक महत्वपूर्ण मिड-लाइफ अपडेट होने वाला है। हालांकि, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2026 फेसलिफ्ट की सही लॉन्च तिथि और विवरण अभी तक सामने नहीं आए हैं।

इंजन 
इंजन के मामले में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करेगी।   इसमें पहले की तरह 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। ये इंजन पहले से ही अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे। कुछ वेरिएंट्स में 4X4 सिस्टम भी मिलेगा, जो खराब रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है।

पढ़ें :- New Volkswagen Taigun : नई वोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लांच,जानें डिज़ाइन -सनरूफ और स्पीड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...