1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri Lok Sabha Seat : डिंपल यादव ने हवन यज्ञ के बाद शुभ-मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन, सपा के ये दिग्गज रहे मौजूद

Mainpuri Lok Sabha Seat : डिंपल यादव ने हवन यज्ञ के बाद शुभ-मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन, सपा के ये दिग्गज रहे मौजूद

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Samajwadi Party candidate MP Dimple Yadav) ने मंगलवार को शुभ-मुहूर्त (Auspicious Time) में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। चार सेटों में दाखिल किया है। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करना था।

By santosh singh 
Updated Date

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Samajwadi Party candidate MP Dimple Yadav) ने मंगलवार को शुभ-मुहूर्त (Auspicious Time) में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। चार सेटों में दाखिल किया है। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करना था। डिंपल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ 11:55 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण (District Election Officer Avinash Krishna) को सौंपा।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (SP candidate Dimple Yadav) सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में मैनपुरी से सांसद चुनी गई थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बनाए गए इटावा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से पराजित किया था। 2022 में हुए उप चुनाव के बाद सपा ने 2024 के सामान्य चुनाव के लिए भी डिंपल पर ही दांव खेला है। डिंपल यादव के नामांकन पत्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। डिंपल के नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया। पहले की तरह इस बार सपा ने नामांकन से जुड़ी जनसभा नहीं की और सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

आलोक, हासमी, रामनरायन, अहिवरन बने प्रस्तावक

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (SP candidate Dimple Yadav) ने चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एडवोकेट एएच हाशमी, सपा जिला महासचिव रामनारायण बाथम और ग्राम प्रधान अहिबरन सिंह जाटव को प्रस्तावक बनाया गया। इस दौरान किशनी के विधायक बृजेश कठेरिया, मैनपुरी सदर के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, संध्या कठेरिया, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सैफई में हुए हवन यज्ञ में अखिलेश यादव रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करने से पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP national president Akhilesh Yadav) के साथ सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) ने परिवार के अन्य लोगों के साथ सैफई में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद उनका काफिला मैनपुरी कलेक्ट्रेट (Mainpuri Collectorate) के लिए रवाना हुआ। यहां पहले से कार्यकर्ताओं के भीड़ जमा थी। जैसे ही अखिलेश और डिंपल कलेक्ट्रेट पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

एसपी ने नामांकन से पहले परखे सुरक्षा इंतजाम

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

कलेक्ट्रेट परिसर में डिंपल के नामांकन के चलते कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। एसपी विनोद कुमार (SP Vinod Kumar) ने नामांकन दाखिल होने से पहले ही कलेक्ट्रेट की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। किसी भी तरह के विवाद से बचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। उपचुनाव में नामांकन के दौरान गेट नंबर तीन पर अखिलेश और डिंपल की गाड़ी को रोकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...