Yash Dayal Ruled Out of IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की चोट सभी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच, गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। वे निजी कारणों के चलते 28 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने इसकी पुष्टि की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने बताया है कि यश दयाल निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उनका पर आरसीबी का कॉन्ट्रैक्ट लागू रहेगा और उन्हें पैसे मिलेंगे। दरअसल, आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल दुर्व्यवहार के आरोपों में फंसे हुए हैं। एक मामले में उन पर नाबालिग से दुर्व्यवहार के आरोप हैं। इन आरोपों के संबंध में कानूनी कार्यवाही चल रही है। माना जा रहा है कि यश दयाल इन मामलों की कानूनी कार्रवाई के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। फिलहाल, फ्रेंचाइजी ने इसके पीछे निजी कारण बताया है।
बता दें कि यश दयाल ने पिछले महीने एक प्राइवेट सेरेमनी में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की थी। जिसके बाद वह सुर्खियों में थे, लेकिन आरसीबी कैंप से लेकर पोस्टर तक वो हर जगह से गायब थे। जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि आरसीबी ने दयाल को निकाल दिया है। लेकिन, अब फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि वह निजी कारणों से इस सीजन नहीं खेलेंगे। पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी के लिए यश दयाल ने 13 विकेट अपने नाम किए थे। वह टीम के लिए एक अच्छे देथ ओवर गेंदबाज साबित हुए हैं।