1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti Right Date : मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को? जानिए उत्तम तिथि

Makar Sankranti Right Date : मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को? जानिए उत्तम तिथि

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति का पर्व (Makar Sankranti Festival) 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस पर्व की तिथि को लेकर असमंजस स्थिति रही रही है। वहीं, पिछले साल की बात करें तो मकर संक्रांति का 15 जनवरी को मनाया गया। इसी क्रम में लोगों को पर्व की तिथि को लेकर भ्रम है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाएगा? 

By Abhimanyu 
Updated Date

Makar Sankranti 2024 Right Date : मकर संक्रांति का पर्व (Makar Sankranti Festival) 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस पर्व की तिथि को लेकर असमंजस स्थिति रही रही है। वहीं, पिछले साल की बात करें तो मकर संक्रांति का 15 जनवरी को मनाया गया। इसी क्रम में लोगों को पर्व की तिथि को लेकर भ्रम है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाएगा?

पढ़ें :- गोवा क्लब में पीड़ित परिवार के साथ हर संभव सहायता में खड़ी है दिल्ली सरकार : मनोज तिवारी

ज्योतिषविदों एवं पंचांग के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने साथ किया जाने वाला मकर संक्रांति पूजन (Makar Sankranti Puja) इस बार 14 को नहीं बल्कि 15 जनवरी को होगा। मिथिला पंचाग के अनुसार 15 को मकर संक्रांति का पुण्यकाल है। मकर संक्राति पर लोग घरों में अपने कुलदेवता को पूरे विधि विधान के साथ तिल व गुड़ का प्रसाद चढ़ाते हैं। जिसके बाद भोग लगे तिल व गुड़ को परिवार के सदस्य ग्रहण करते हैं। इसके अलावा मकर संक्राति (Makar Sankranti) पर गंगास्नान व दान काे भी बड़ा ही पुण्य फलदायी बताया गया है। वहीं, लोग खिचड़ी का भी सेवन करते हैं।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर ही गंगा मैया का धरती पर आगमन हुआ था। साथ ही इसी दिन से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं।

पुण्यकाल

मकर संक्रांति का पुण्यकाल – 07 : 15 से 06 : 21 तक
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल – 07 : 15 से 09 : 06 तक

पढ़ें :- यूपी पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को दी मुख्यमंत्री योगी ने बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...