1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. आज ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आटे का चिल्ला, मिनटों में बनकर होगा ऐसे तैयार

आज ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आटे का चिल्ला, मिनटों में बनकर होगा ऐसे तैयार

गेहूं का आटा फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन बी से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। गेहूं के आटे की रोटी खाने से पाचन बेहतर रहता है। इसके अलावा कई फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गेहूं का आटा फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन बी से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। गेहूं के आटे की रोटी खाने से पाचन बेहतर रहता है। इसके अलावा कई फायदे होते है। इसके फायदों को देखते हुए पुराने समय में लोग चाय पराठा, चाय रोटी खाते थे, बदलते समय के साथ इसकी जगह ब्रेड ने ले ली।

पढ़ें :- LPG Crisis Ground Report : मिडिल-ईस्ट जंग की आंच अब भारतीय रसोई तक पहुंची, मुंबई में होटल बंद, लखनऊ में सिलेंडर एजेंसी पर लंबी कतार...

आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट की रेसिपी बताने जा रहे है। आप ब्रेकफास्ट में आटे का चिल्ला ट्राई कर सकते है। यह बहुत कम समय और झंझट में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

वेजिटेबल आटा चीला बनाने के लिए जरुरी सामान

आटा- एक कप
दही- 1/2 कप
शिमला मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
गाजर- 2 बड़ा चम्मच
अदरक- एक टुकड़ा
बींस- 1 बड़ा चम्मच
प्याज- 3 बड़ा चम्मच
धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच हल्दी
अजवाइन- आधा चम्मच
हरी मिर्च- 2
नमक-स्वादानुसार

वेजिटेबल आटा चीला बनाने का तरीका

पढ़ें :- फिर बदल दी गई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट, जाने कब आएगी सिनेमा घरों में

वेजिटेबल आटा चीला बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक बाउल में डालें। इसमें नमक, अजवाइन, हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें दही डालकर मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें।

ध्यान रखें कि ना तो घोल बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला। सभी सब्जियों को अच्छी तरह से पानी से साफ करके बारीक काट लें। अदरक को कद्दूकस कर लें.धनिया पत्ती भी काट लें। घोल में सभी कटी हुई सब्जियों, अदरक, धनिया पत्ती को मिला दें।

गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर अच्छी तरह से गर्म करें। इस पर थोड़ा सा तेल लगा दें। अब चीला के घोल को पैन पर डालकर अच्छी तरह से फैला दें। दोनों तरफ पलटते हुए अच्छी तरह से सेकें। तैयार है नाश्ते के लिए गर्मा-गर्म टेस्टी वेजिटेबल आटा चीला। इसे आप टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

 

पढ़ें :- UP Cabinet : योगी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान, इन गांवों को पहली बार मिलेगी बस सेवा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...