1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर इस तरह घर में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी छेना रसगुल्ला, ये है बनाने का तरीका

Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर इस तरह घर में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी छेना रसगुल्ला, ये है बनाने का तरीका

छेना का रसगुल्ला नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे खाने ही मानो ऐसा लगता है जैसे मुंह में घुल गया हो एकदम मलाई जैसा सॉफ्ट और टेस्टी होता है। कई लोगो को लगता है कि छेने का रसगुल्ला घर में बनाने में काफी झंझट और मुश्किल होता है। तो आपको बता दें ऐसा एकदम नहीं है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make Chhena Rasgulla: छेना का रसगुल्ला नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे खाने ही मानो ऐसा लगता है जैसे मुंह में घुल गया हो एकदम मलाई जैसा सॉफ्ट और टेस्टी होता है। कई लोगो को लगता है कि छेने का रसगुल्ला घर में बनाने में काफी झंझट और मुश्किल होता है। तो आपको बता दें ऐसा एकदम नहीं है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

इसे घर में बनाना बहुत आसान होता है। रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप अपने भाई को अपने हाथों से बना सॉफ्ट और स्पंजी छेने का रसगुल्ला खिलाना चाहती हैं। तो इसे बहुत आसानी से बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना बनाना होगा। छेना बनाने के लिए गाय और भैंस के दूध को बराबर मात्रा में एक पैन में डालकर अच्छी तरह से बॉइल कर लें। अब बॉइल्ड दूध में नींबू का रस डालकर दूध को फटने दीजिए। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से छेना को छान लीजिए और हरे रंग के पानी को अलग कर दीजिए। छेना वाले सूती कपड़े को पानी से भरे एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से धो लीजिए।

अब थोड़ी देर के लिए इस कपड़े को लटकाकर निचोड़ दीजिए जिससे इसका सारा पानी निकल जाए। अब स्टीमर में पानी और चीनी को डालकर बॉइल करें और इस मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक चीनी पिघल न जाए। सूती कपड़े को प्लेट पर रखकर खोलें और हथेली से छेना को मसल लीजिए। अब आपको इस छेने से रसगुल्ले की शेप देनी है। रसगुल्लों को स्टीमर में 7-8 मिनट तक स्टीम करें। अब गैस बंद करके थोड़ी देर के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...