1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- लद्दाख समेत,पूरा देश स्पष्ट रूप से जानना चाहता है केंद्र की चीन को लेकर क्या नीति है?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- लद्दाख समेत,पूरा देश स्पष्ट रूप से जानना चाहता है केंद्र की चीन को लेकर क्या नीति है?

कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National President of Congress Party) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एक बार फिर शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर मोदी सरकार (Modi Government) को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने लिखा कि एक तरफ़ मोदी सरकार (Modi Government) के विदेश मंत्रायलय (MEA) ने पहली बार माना कि चीन के साथ रिश्ते सामान्य Normal नहीं हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (National President of Congress Party) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एक बार फिर शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर मोदी सरकार (Modi Government) को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने लिखा कि एक तरफ़ मोदी सरकार (Modi Government) के विदेश मंत्रायलय (MEA) ने पहली बार माना कि चीन के साथ रिश्ते सामान्य Normal नहीं हैं। तो वहीं दूसरी तरफ़ ख़बरों के अनुसार चीन के डिप्लोमैट Diplomats, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय गए। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने सरकार से पूछा चीनी डिप्लोमैट (Chinese Diplomat) क्यों गए ? किस लिए गए? क्या बातचीत हुई ? इसके बार में सरकार को जनता को बताना चाहिए।

पढ़ें :- जबलपुर क्रूज त्रासदी में लाइफ जैकेट से क्यों नहीं बच पायी जान? सवालों के घेरे में मध्य-प्रदेश पर्यटन विभाग

उन्होंने कहा कि पीएलआई (PLI) स्कीम में मैन्यूफैक्चरिंग (Manufacturing) के लिए चीनी प्रोफेशनलस (Professionals), टेक्नीशियन (Technicians) को मोदी सरकार (Modi Government)  ने वीजा (Visa) में छूट दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों दी ? क्या चीन ने हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए स्टैपल्ड वीजा (Stapled Visa) नहीं दिया था ?

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने सवाल दागा कि क्या 2020 में चीन से लड़ाई लड़ते हुए हमारे 20 वीर जांबाज़ों ने गलवान में अपने प्राणों की आहुति नहीं दी थी? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तय कर लेना चाहिए कि उनकी चीनी नीति (Chinese Policy) क्या है? “न कोई हमारी सीमा में घुसा” वाली मोदी जी की चीन को क्लीन चिट (Clean Chit) है या उन्हीं के विदेश मंत्रायलय (MEA ) के चीन से रिश्ते सामान्य नहीं (Not Normal)  है, जिसमें उन्होंने एप बैन (App Ban) के अलावा कुछ नहीं किया। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने कहा कि लद्दाख समेत, पूरा देश स्पष्ट रूप से सरकार से जानना चाहता है।

पढ़ें :- सिद्धार्थनगर टंकी हादसे पर अखिलेश का हमला, बोले- भ्रष्टाचार का बोझ नहीं झेल पाई टंकी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...