HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2023 : बदलने वाली है मंगल देव की चाल, इन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Mangal Gochar 2023 : बदलने वाली है मंगल देव की चाल, इन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम

ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव की चाल बदलने वाली है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का जीव जगत पर प्रभाव पड़ता  है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2023 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव की चाल बदलने वाली है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का जीव जगत पर प्रभाव पड़ता  है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग, वीरता और साहस प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह रक्त, मांसपेशियों और अस्थि मज्जा पर शासन करता है। मंगल लड़ाई, युद्ध और सैनिकों के साथ भी जुड़ा हुआ है। मंगल तीन चंद्र नक्षत्रों का भी स्वामी है: मृगशिरा, चित्रा एवं श्रविष्ठा या धनिष्ठा।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर मंगल, हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कि मंगल का गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा।वहीं, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु भी आपको नुकसान नहीं पहुंच पाएंगे। आपका जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि- मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इसके साथ ही आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आपको घर के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। मंगल के दुष्प्रभाव से करियर में उन्नति करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन काफी फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार और बिजनेस में लाभ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षक और नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने बॉस का साथ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...