1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर लगभग डेढ़ साल से जल रहा है, पीएम मोदी ने अब तक इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया : प्रियंका गांधी

मणिपुर लगभग डेढ़ साल से जल रहा है, पीएम मोदी ने अब तक इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया : प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मणिपुर (Manipur) में जारी हिंसा को लेकर सोमवार को एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मणिपुर (Manipur) में जारी हिंसा को लेकर सोमवार को एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने लिखा कि मणिपुर लगभग डेढ़ साल से जल रहा है। रोज हिंसा, हत्याएं, दंगे, विस्थापन और घर जल रहे हैं, परिवार उजड़ रहे हैं, जिंदगियां तबाह हो रही हैं, हजारों परिवार राहत कैंपों में दिन काटने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री जी ने इसे रोकने का अब तक कोई प्रयास भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि देश के एक राज्य को महीनों तक इस तरह जलता हुआ छोड़ दिया जाए और उस पर बात तक न की जाए। देश की आंतरिक सुरक्षा किसी की इच्छा पर निर्भर नहीं होती, यह अनिवार्य दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उदासीनता अक्षम्य है।

मणिपुर की जनता नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारि एक्स पोस्ट पर एक वीडियो लिखा कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं। वे अपना घर, गांव छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हालात ये हैं कि अब गांव में ड्रोन से बम गिराए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर रॉकेट से हमला किया गया। सुरक्षाबलों पर हमले हो रहे, उनके हथियार छीनने की कोशिश हो रही, लेकिन नरेंद्र मोदी ये सब देखकर भी खामोश हैं। उन्हें मणिपुर के लोगों की चीखें सुनाई नहीं देती, उनके आंसू दिखाई नहीं देते।

मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया का कहना है कि राज्य के लोग दुखी हैं कि नरेंद्र मोदी अब तक उनसे मिलने नहीं आए

पढ़ें :- UP MLC Election : भाजपा में बगावत, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- शिक्षकों को धमका रहे हैं अफसर, ये बर्दाश्त नहीं...

उन्हें रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा कि देश का एक राज्य हिंसा की आग में झुलस रहा है। इसी बीच, मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके का बयान आया है। उनका कहना है कि मणिपुर के लोग दुखी हैं कि नरेंद्र मोदी अब तक उनसे मिलने नहीं आए। दुखी हों भी क्यों न? नरेंद्र मोदी विदेश घूम रहे हैं, मजे कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर का नाम तक नहीं ले रहे। मणिपुर की जनता नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...