दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज दोपहर मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
Manish Sisodia Arrest: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज दोपहर मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के ज्यादातर अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।’
आप दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू
दिल्ली के आईटीओ लोकेशन में स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस के द्वारा धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली के आसपास अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।