1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ratan Tata के निधन पर अजय देवगन, सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata के निधन पर अजय देवगन, सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

पढ़ें :- फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक देख अंचभित हुए फैंस, डायरेक्टर ने कह डाली बड़ी बात

वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स ने भी रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को अचानक ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से रतन टाटा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी हालत ठीक है। हालांकि, जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा था, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर रतन टाटा के निधन (Ratan Tata’s demise) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के जाने से दुखी है. रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय हैं. हम उनके बहुत आभारी हैं. शांति से विश्राम करें, सर.”

वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में केवल एक अनंत प्रतीक के साथ रतन टाटा की एक तस्वीर शेयर की।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “श्री रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक आइकन और ताज थे. RIP सर, आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है.”

पढ़ें :- मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का 69 वर्ष की आयु में हुआ निधन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ये हो चुके है सम्मानित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...