1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mark Zuckerberg’s wealth : जुकरबर्ग की संपत्ति 1 दिन में 10 बिलियन डॉलर बढ़ी, जाने किसको पीछे धकेला

Mark Zuckerberg’s wealth : जुकरबर्ग की संपत्ति 1 दिन में 10 बिलियन डॉलर बढ़ी, जाने किसको पीछे धकेला

मेटा (Meta) के CEO मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में इजाफा हुआ है। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति गुरुवार को 10 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mark Zuckerberg’s wealth: मेटा (Meta) के CEO मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में इजाफा हुआ है। अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति गुरुवार को 10 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गई। इसी के साथ् जुकरबर्ग ने  निवेशकों को चौंका दिया।  फेसबुक के शानदार तिमाही नतीजों और इसके बाद मेटा के शेयरों में आई तेजी से फेसबुक के मालिक जुकरबर्ग की संपत्ति में भारी उछाल देखने को मिला। मेटा (Meta Platforms Inc.) के शेयर करीब 14% चढ़कर बंद हुए, जिसका असर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पर पड़ा। इसी के साथ जुकरबर्ग की संपत्ति 77.1 बिलियन डॉलर से बढ़कर 87.3 बिलियन डॉलर हो गई। एक दिन में उनकी संपत्ति में ये तीसरी सबसे बड़ी छलांग है। यह मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की संपत्ति एक वर्ष से अधिक समय में सर्वाधिक है।

पढ़ें :- Maruti Suzuki India : मारुति सुजुकी 2031 तक हर साल बनाएगी 40 लाख कारें , बनाय बिक्री को लेकर ये लक्ष्य

कंपनी की कमाई की रिपोर्ट के बाद मेटा के शेयरों में हुई 14 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गए। जुकरबर्ग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक पायदान नीचे धकेल दिया है। मुकेश अंबानी 82.4 बिलियन डॉलर के साथ अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 की सूची में अभी एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स समेत 8 अमेरिकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...