1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर लगी भीषण आग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ्तरों में हड़कंप

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर लगी भीषण आग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ्तरों में हड़कंप

Lucknow Jawahar Bhawan Fire breaks Out : यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गयी। इस मंज़िल पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ़्तर मौजूद हैं। अचानक लगी इस आग से चारो-तरफ अफरा-तफरी मच गयी। कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Jawahar Bhawan Fire breaks Out : यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गयी। इस मंज़िल पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग समेत कई दफ़्तर मौजूद हैं। अचानक लगी इस आग से चारो-तरफ अफरा-तफरी मच गयी। कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

पढ़ें :- Lucknow Airport Fire : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग, पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के जवाहर भवन में आज सुबह करीब 9:40 बजे भीषण आग लग गई। कथित तौर पर आग बुझाते वक्त जर्जर हो चुकी इस बिल्डिंग की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पुरानी बिल्डिंग की जगह दूसरे विकल्प तलाशने की बात कही है। हालांकि इस अग्निकांड में कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों के जलने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना को लेकर जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू हो रही थी।”

उन्होंने बताया, “इसके बाद तीन-चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं… अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।”

पढ़ें :- Vinod Sahni Murder Case : मंत्री संजय निषाद को अखिलेश का सियासी संदेश! बोले- BJP के साथ रहकर पद मिल सकता है, पर सम्मान नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...