1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mathe Par Tilak : यहां पर तिलक लगाने से सोया भाग्य जाग जायेगा , ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी बच सकते हैं

Mathe Par Tilak : यहां पर तिलक लगाने से सोया भाग्य जाग जायेगा , ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी बच सकते हैं

सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। पौराणिक ग्रंथों में तिलक लगाने के कई फायदे बताए है। तिलक लगाने से  मस्तिष्क को ठंडक मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mathe Par Tilak : सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। पौराणिक ग्रंथों में तिलक लगाने के कई फायदे बताए है। तिलक लगाने से  मस्तिष्क को ठंडक मिलती है। इससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। तिलक दोनों भौहों के बीच लगाते हैं, जहां आज्ञाचक्र (छठा मूल चक्र) होता है। इसे चेतना केंद्र भी कहते हैं। सही तिलक लगाना ग्रहों की स्थिति को भी मजबूत करता है। ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहों का शुभ प्रभाव पाने के लिए और दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए  तिलक लगाने का उपाय बताया गया है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

व्यक्तित्व में निखार आता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली से माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और उसके अशुभ प्रभाव में कमी होती है। अनामिका उंगली से लाल चंदन लगाने पर मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।यह आपके माथे पर तेज लाता है जिससे व्यक्तित्व में निखार आता है।

दिमाग शांत और एकाग्र होता है
 नाभि में हल्दी का तिलक लगाना ज्योतिष शास्त्र (astrology) के अनुसार बहुत लाभकारी होता है। इसलिए माथे और नाभि, दोनों जगह तिलक लगाना शुरू कर दीजिए।  यहां पर तिलक लगाने  से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती हैं। नाभि में हल्दी  का तिलक लगाने से तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है। इससे दिमाग शांत और एकाग्र होता है। इससे घर की ऊर्जा भी सकारात्मक बनी रहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...