Mau Bus Accident : यूपी के मऊ में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mau Bus Accident : यूपी के मऊ में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अयोध्या में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर मार्ग पर देर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। बस अयोध्या से बलिया जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस के पेड़ से टकरा जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 40 तीर्थयात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि अयोध्या में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्रद्धालु घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) संजय गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में करीब 35 से 40 यात्री घायल हुए हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोग पीड़ितों को बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जोगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में घायलों को इलाज के लिए मऊ ज़िला अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
मऊ ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर, डॉ. प्रदीप यादव ने बताया, “हमारे पास कुल 26 घायल मरीज़ों को लाया गया है। बस में 48 यात्री सवार थे, और उनमें से 26 को रतनपुरा से हमारे पास रेफर किया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है, जबकि बाकी लोगों के बारे में जानकारी अभी जुटाई जा रही है…”